दोनों के परिजन गाजीपुर में तलाश कर रहे थे कि शनिवार की सुबह प्रेमी युगल का शव कादीपुर-सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच पियरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हाल में मिला। पांच से दस फीट दूर दोनों का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका भांप तुरंत इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सुबह के समय किसी ट्रेन के सामने कूदकर दोनों ने आत्महत्या की होगी। प्रेमी युगल का शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसपास कई गांवों के लोग पहुंच गए। इसी बीच थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रेमी के जेब से आधार कार्ड बरामद करते हुए गाजीपुर जिले की नंदगंज पुलिस की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी।
बीए फर्स्ट ईयर के छात्र गुरूदयाल के परिजन आनन-फानन में चिरईगांव पुलिस चौकी पहुंच शव की शिनाख्त की। हाईस्कूल की छात्रा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।