फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों से सावधान, ऐसे चुटकी में खाली करते हैं अकाउंट, पुलिस ने एक गिरफ्तार किया

Sat, 01 Feb 2020 08:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अजय राय, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराधी को झारखंड के गिरीडीह(जामतारा) से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़ा गया आरोपी रिमोट एक्सेस टूल इंस्टाल कराकर लोगों के खाते से पैसा उड़ा देता था। शहर कोतवाली में दर्ज एक ऐसे ही साइबर अपराध की विवेचना के दौरान उसकी पहचान हुई और जिले से गई टीम ने उसे धर दबोचा। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि जल निगम के जेई उमेश कुमार मौर्या ने बाइक इंश्योरेंस का रिन्यूअल कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर सर्च कर एक मोबाइल नंबर प्राप्त किया। उस पर कॉल करने पर फोन रिसीव करने वाले ने दूसरे नंबर से एक लिंक भेजा।

दो अलग-अलग नंबरों से उसके नंबर पर दो यूपीआई मैसेज प्राप्त हुए। जिसे फारवर्ड करने पर उमेश के खाते से 18,800 रुपये कट गए। इस बाबत उमेश ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमे की विवेचना साइबर सेल व क्राइम ब्रांच को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में वारदात के तार झारखंड से जुड़े मिले। साइबर अपराधी की पहचान सुमंत कुमार सिंह पुत्र बिंदेश्वरी सिंह निवासी बोडोडीह थाना बेंगाबाद जनपद गिरीडीह झारखंड के रूप में हुई। इसके बाद एक टीम ने शुक्रवार को सुमंत को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड के साथ 700 रुपये नकद बरामद हुए। 

ऐसे उड़ाता था लोगों के खाते से रुपये
गिरफ्तार सुमंत ने बताया कि हम टीवीएस इंश्योरेंस व बैंक का टोल फ्री नंबर गूगल पर डाल कर इंश्योरेंस रिन्यूअल व बैंक खाते के सत्यापन के नाम पर फोन करने वाले से एक नंबर पर मैसेज फारवर्ड कराते हैं। इसके बार रिमोट एक्सेस टूल इंस्टाल करा कर उनके मोबाइल को अपने मोबाइल पर एक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद संबंधित के बैंक खाते की डिटेल लेकर पैसा उड़ा देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें