फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में राहगीरों को परेशानी : आज से एक महीने तक बंद रहेगा BLW का मेन गेट, सूहलियत के लिए की गई ये व्यवस्था

Sun, 24 Nov 2024 08:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में बरेका के अधिकारियों ने इसकी सूचना परिसर में रहने वाले लोगों को दे दी है। वहीं, ये गेट बंद होने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ जाएंगी। उन्हें सिगरा महमूरगंज, मड़ाैली, चांदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए कठिनाई होगी। इसके लिए बरेका प्रबंधन ने कुछ सहूलियत दी है।
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना का मुख्य द्वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क चौड़ीकरण के चलते बरेका का मुख्य द्वार रविवार 24 नवंबर से एक महीने तक बंद रहेगा। बरेका अधिकारियों ने मुख्य द्वार बंद करने की अनुमति देते हुए बरेका के सभी विभागों समेत परिसर में रहने वालों को इस सूचना से अवगत कराया है। एफसीआई गेट, कंदवा गेट, जलालीपट्टी गेट, पहाड़ी गेट, नाथूपुर गेट से लोगों की आवाजाही हो सकेगी।

विज्ञापन


लहरतारा-बरेका-रविंद्रपुरी मार्ग के चौड़ीकरण के तहत बरेका के मुख्य द्वार के पास ड्रेन डक्ट के निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी ने 12 नवंबर को द्वार बंद करने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए बरेका ने 24 नवंबर से एक महीने के लिए ककरमत्ता स्थित बरेका मुख्य द्वार (गेट संख्या 01) को शर्तों के तहत बंद करने की अनुमति दी है। 

बरेका पीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को ककरमत्ता रोड पर बरेका गेट के समीप नोटिस बोर्ड लगाए जाने की अनुमति दी गई है, जिस पर एक माह के लिए गेट बंद रहने की सूचना दर्ज होगी। बरेका परिसर में आवाजाही के लिए अन्य गेट खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें