फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 24 घंटे में 12 बार ट्रिपिंग, 5 घंटे गुल रही बत्ती; शहर के 17 इलाके ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर के भरोसे

Wed, 22 May 2024 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: गर्मी के मौसम में बिजली कटौती कोढ़ में खाच का काम कर रही है। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इस कारण पंखे-बत्ती ठीक तरीके से नहीं चल रहे हैं। वाराणसी के कई शहरों में बिजली का पैनल खराब होने से भी बत्ती गुल होने की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन
सिगरा-माधोपुर के जय प्रकाश नगर में ट्राली ट्रांसफॉर्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 30 मिनट तक की 12 बाद ट्रिपिंग की गई। इसके अलावा तार और ट्रांसफॉर्मर में आई गड़बड़ी के नाम पर डेढ़ से तीन घंटे तक कटौती की गई। बिजली निगम की ओर से शहर में 17 स्थानों पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशान बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के नाम पर किया जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता एसके सनोरिया ने बताया कि गर्मियों में अगर ट्रिपिंग न की जाए तो ट्रांसफॉर्मर और तार जलने की घटनाएं बढ़ जाएंगी।

वहीं, डाफी निवासी संतोष यादव ने बताया कि सोमवार देर रात से मंगलवार देर रात तक 30 मिनट की 17 बार कटौती की गई। इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर का जंफर उड़ गया। इस वजह से दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली नहीं रही। इसके अलावा शिवाला, सोनरपुरा, रविंद्रपुरी में दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। लक्सा चौराहे पर बिजली का पैनल खराब होने से श्रीनगर, जद्दुमंडी, लक्ष्मीकुंड क्षेत्र की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
बिजली का लोड बढ़ने से तार टूटने की आशंका रहती है। बड़ी घटना से बचने के लिए कम समयावधि के शटडाउन लेने पड़ रहे हैं। - एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय

720 मेगावाट पहुंची बिजली खपत
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ गई है। एक महीने के भीतर बिजली की खपत में दो सौ मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन डीके दीक्षित ने बताया कि सोमवार को 720 मेगावाट बिजली खपत हुई यह पिछले वर्ष के 680 मेगावाट के मुकाबले 40 मेगावाट ज्यादा है।

ट्रांसफॉर्मर बदलने में लग गए 8 घंटे
विद्युत वितरण मंडल प्रथम के नरिया उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रांसफॉर्मर जल गया। बिजली निगम के कर्मचारियों को जले ट्रांसफार्मर के बदले ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने में आठ घंटे लग गए। उपकेंद्र के जेई ने बताया कि सभी ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर प्रयोग में थे इसलिए ट्रांसफॉर्मर बदलने में देरी हुई। करौंदी चौराहे पर ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर जल गया। इस वजह से चंदन नगर, महेश नगर, तुलसी नगर, महामना नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

दो महीने में 131 ट्रांसफॉर्मर की ही बढ़ सकी क्षमता
यूपीपीसीएल के निर्देश पर विशेष बिजनेस प्लान के तहत जिले के ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जानी थी, लेकिन दो महीने में केवल 131 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में ही बढ़ोतरी की जा सकी है। जबकि जिले के 200 ओवरलोड ट्रासफॉर्मर चिह्नित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें