फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शरीर में ऐसी जगह छिपाकर ला रहा था 48 लाख रुपये का सोना, चलने की स्टाइल पर हुआ संदेह; अफसरों ने पकड़ा

Wed, 22 May 2024 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: एक महीने पहले भी खुफिया अधिकारियों ने एक युवक से लाखों का सोना पकड़ा था। उसने भी इसी तरीके से प्राइवेट पार्ट में लाखों का सोना छिपा रखा था। जांच में उसके पास से सोने के तीन कैप्सूल बरामद (पेस्ट के रुप में) किए गए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस से आने वाले एक पैसेंजर से कस्टम टीम ने लगभग 48.89 लाख रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। हवाई ख़ुफ़िया अधिकारियों को बीते मंगलवार को सूचना मिली कि एक यात्री अपने शरीर में सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर ला रहा है और सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए यात्री को एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 184 शरजाह एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कस्टम अधिकारियों को एक यात्री के चलने पर संदेह हुआ। जिस पर यात्री को हिरासत में लेकर पानी पिलाया गया।

उसके बाद यात्री की पुनः जांच करने पर यात्री के रेक्टम (आंत का निचला हिस्सा) में सोना छिपाकर लाया था। यात्री की पहचान ईस्ट चम्पारण बिहार निवासी हस्मुद्दीन अली के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह अपने रेक्टम में तीन कैप्सूल छिपाए हुए है, जिसमें सोना पेस्ट के रूप में है।
विज्ञापन


बरामद 660 ग्राम सोना को ज़ब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि यात्री के पास से सोना बरामद हुआ है सोना जब्त कर विधिक कार्यवाही करते हुए पचास लाख से कम मूल्य का सोना होने के कारण कागजी कार्यवाही करते हुए यात्री को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें