फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मुलायम सिंह यादव को काशी में दी गई श्रद्धांजलि, सपा नेता बोले- सबके दिलों में थे नेताजी

Fri, 21 Oct 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल व इकाईयों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अर्दली बाजार स्थित सपा कार्यालय पर शोक सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शुक्रवार को वाराणसी में पार्टी के सभी फ्रंटल व इकाईयों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सपा महानगर और जिलाध्यक्ष इकाई की ओर से अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर शोक सभा में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।  

विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि नेताजी गरीबों और दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि पार्टी संरक्षक स्व. नेताजी गरीबों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज थे। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वे  पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा ध्यान रखते थे। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री पद का सफर तय करने वाले नेताजी सादा जीवन उच्च विचार का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं को देते थे।

सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शिवपुर के भरलाई में राष्ट्रीय समता पार्टी (रासपा) के कैंप कार्यालय पर पार्टी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। शशि प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी की पार्टी समाजवादी थी लेकिन वे सबके दिलों में रहते थे।  

लोहिया वाहिनी ने गंगा में खड़े होकर किया दीपदान 

दशाश्वमेध घाट पर नेता जी को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रविकांत विश्वकर्मा ने पार्टी सदस्यों के साथ दशाश्वमेध स्थित गंगा में खड़े होकर मुलायम सिंह यादव को  श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी सदस्यों ने दीपदान कर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 
 
विज्ञापन

हरिश्चद्र पीजी कॉलेज में मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
हरिश्चद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें