फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आदिवासी लड़कियों को वाराणसी में बंधक बनाकर दो लाख रुपये की वसूली, सोनभद्र में पुलिस एफआईआर

Sun, 19 Apr 2026 03:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सोनभद्र जिले की आदिवासी लड़कियों को वाराणसी में बंधक बनाकर दो लाख रुपये की वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सोनभद्र की पुलिस ने वाराणसी पुलिस से संपर्क साधा है। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र की किशोरियों और युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बंधक बनाने और दो लाख रुपये ऐंठने के मामले में बभनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोनभद्र की बभनी पुलिस ने लंका पुलिस से संपर्क साधा है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र दुद्धी विधानसभा की रहने वाली सावित्री वारी, देवंती कुमारी, मानमती गोंड, अनिता खरवार और राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कंपनी एसएस काशी हार्बोना एसोसिएशन में नौकरी दिलाने के नाम पर मनीष सिंह नामक व्यक्ति ने लंका बुलाया। तय स्थान पर पहुंचे तो पहले से ही कुछ लड़कियां थीं। 

कुछ दिन बाद सभी का मोबाइल जमा कर लिया गया और नौकरी के नाम पर पैसा लिया गया। पीड़िता अनीता खरवार से 26000, मानमती 26000, देवंती 40000 रुपये, राकेश कुमार से 17500 रुपये वसूले गए। कुछ दिन बाद परिजनों का नंबर डायरी पर नोट कराया गया और जब हम लोग अपने परिजनों से बात करने के लिए कहते थे तो वह लोग पास में खड़े होकर दिन में एक बार 5 मिनट के लिए बात कराते थे और कुछ भी बताने के लिए मना करते थे। 
विज्ञापन


सामने बात करते थे फिर मोबाइल जमा कर लेते थे ताकि हम लोग परिजनों को कुछ बता न सके। जैसे ही मौका मिला, हम सभी भागकर सोनभद्र पहुंचे। कुछ दिन बाद मनीष कुमार के नंबर पर फोन कर अपने पैसे वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

बभनी थाने में प्रार्थना पत्र दिया तो वाराणसी के लंका थाने में शिकायत के लिए भेजा गया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सोनभद्र की बभनी थाने की पुलिस संपर्क की थी और आरोपी के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें