एक जनपद एक खेल के तहत खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी की छात्रा खुशी शर्मा का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। बालिका वर्ग निवेदिता शिक्षा सदन महमूरगंज वाराणसी में इसके लिए 12 से 13 मार्च 2026 को खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ था। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि खुशी शर्मा खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक गोरख यादव वाराणसी की देखरेख में नियमित अभ्यास करती हैं। खुशी का चयन होने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी मंडल विमला सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के सचिव राजकुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव रणवीर यादव आदि ने खुशी को शुभकामनाएं दीं।