फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर हुआ ट्रॉयल रन, 115 की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी केवड़िया एक्सप्रेस

Wed, 13 Jan 2021 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी-केवड़िया ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी-केवड़िया ट्रेन का मंगलवार की सुबह कैंट से प्रतापगढ़ स्टेशन के बीच ट्रायल रन किया गया। यह ट्रेन 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी। इसके बाद ट्रेन संचालन को क्लियरेंस दिया गया। रेल अधिकारियों के अनुसार 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


काशी-केवड़िया ट्रेन सुबह नौ बजे  कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 से ट्रायल रन के लिए प्रतापगढ़ रवाना हुई। ट्रेन में एसी कोच अटेंडेंट ने जहां तापमान और जर्किंग की समीक्षा की। वहीं परिचालन से जुड़े अन्य अधिकारियों ने तकनीकी जांच पड़ताल की। गार्ड एके यादव और लोको पायलट पीके रजक ने ट्रेन को 115 की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ाकर परीक्षण किया। यह ट्रेन करीब 1.10 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पहले इस ट्रेन का शुभारंभ 16 जनवरी को था लेकिन 16 को ड्राई रन को देखते शुभारंभ टालते हुए 17 जनवरी को कर दिया गया है।  हालांकि ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। एक दो दिन में शेड्यूल भी जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें