ट्विटर पर #नए_यूपी_की_नई_काशी ट्रेंड कर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई भाजपा नेताओं ने ट्वीट किया है। अब तक करीब 32 हजार से ज्यादा लोग ट्विटर पर ट्वीट कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनारस में है। इस दौरान वह काशी महाकाल एक्सप्रेस की सौगात देंगे, जो वाराणसी से इंदौर तक चलेगी।
यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी काशीवासियों को 1200 करोड़ की सौगात देंगे। वहीं चंदौली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण करेंगे। वहीं 63 फीट ऊंची प्रतिमा का भी लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, श्री काशी विश्वनाथ की पावन नगरी और आपकी कर्मभूमि आगमन पर आपका अभिनंदन है। आपके विजन और मार्गदर्शन से पौराणिक नगरी काशी सज रही, संवर रही है और अपनी परंपरा को संजोए हुए नवीनता को गले लगा रही है। नए उत्तर प्रदेश की नई काशी का उदय हो रहा।