फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ले जाई जा रही तीन छात्राओं को कराया मुक्त, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फरक्का एक्सप्रेस से शनिवार को बंधक बनाकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली ले जाई जा रही तीन छात्राओं को आरपीएफ ने मुक्त कराया। साथ ही दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। उधर, किशोरियों और युवकों को लेने के लिए कोलकाता से पुलिस टीम चल चुकी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के इटाहार थाना क्षेत्र की कक्षा 10 में पढ़ने वाली तीन किशोरियां शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए निकलीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, देर रात तीनों किशोरियों में से एक ने ट्रेन के बाथरूम से फोन कर खुद को दिल्ली ले जाए जाने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। जब तक ट्रेन की लोकेशन ट्रेस होती, तब तक ट्रेन वाराणसी पहुंच चुकी थी। लिहाजा जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।
इस बीच ट्रेन जौनपुर की ओर रवाना हो गई। इस पर जौनपुर के सभी जीआरपी थानों को इसकी जानकारी दी गई। शाहगंज स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने एक किशोरी की फोटो के साथ ट्रेन में तलाशी शुरू की और सभी किशोरियों को इंजन से तीसरी बोगी से बरामद कर लिया गया। किशोरियों को महिला हेल्पलाइन और युवकों को जीआरपी को सौंपने की तैयारी देर शाम तक चल रही थी। घटना की पुष्टि इटाहार थाने के थाना प्रभारी ने की।
विज्ञापन

मैसेज-मैसेज खेलती रही जीआरपी
किशोरियों के फरक्का एक्सप्रेस में होने की सटीक सूचना और एक की फोटो होने के बावजूद जीआरपी की कार्रवाई मोबाइल पर मेसेज-मेसेज खेलने तक सीमित रही। उधर, आरपीएफ ने तेजी दिखाते हुए किशोरियों को बरामद कर लिया। यह हाल तब रहा जब जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया था। बावजूद जीआरपी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस बाबत शाहगंज जीआरपी प्रभारी ने कहा कि उन्होंने कोशिश की, लेकिन किशोरियों की तलाश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें