फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शराब की दुकान खोलने को लेकर हंगामा, महिलाओं ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दुर्गाकुंड क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने एतराज जताया और विरोध दर्ज किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर इन्हें शांत कराया लेकिन चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर दुकान बंद नहीं हुई तो आंदोलन करेंगी। 
 
विज्ञापन
विरोध करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलुपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुण्ड घसियारी टोला में खुल रहे देसी शराब की दुकान का बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं के विरोध के कारण दुकान नहीं खुल पाई। सूचना पर दुर्गाकुण्ड चौकी की पुलिस पहुंची महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं मानी नहीं हैं।

विज्ञापन


महिलाओं का  आरोप है कि बस्ती के बगल में शराब ठेका खुलने से शराबी यहाँ सुबह से शाम तक पीकर उत्पात मचाएंगे। शारब ठेका खुलने पर बगल में शेल्टर होम में रहने वालों के साथ शराब पीकर लोग मारपीट करेंगे। ठेका खुलने पर महिलाओं ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें