फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते कोहरे संग घट रही ट्रेनों की रफ्तार, बड़ी संख्या में ट्रेनें हो रहीं रद्द

Mon, 27 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे-जैसे कोहरा घना होता जा रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों की रफ्तार भी थमती जा रही है। ट्रेनों के विलंब की स्थिति बढ़ने के साथ ही उनके रद्द होने की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जहां नौ ट्रेनें रद्द रहीं वहीं आरंभिक स्टेशनों से रद्द की गई 11 ट्रेनें मंगलवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार बढ़ते कोहरे की स्थिति से चार दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 12 घंटे तक देरी से मंगलवार को यहां पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना होंगी। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन सुधारने के लिए बीच-बीच में रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या रीशेड्यूल करके चलाया जा रहा है।

कोहरे की वजह से मंगलवार को मुगलसराय नहीं पहुंचने वाली ट्रेनों में अप और डाउन हावड़ा अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, अप और डाउन दानापुर आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, डाउन चंडीगढ़ पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद मुगलसराय पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी मुगलसराय पैसेंजर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेने हुईं रीशेड्यूल

रेल
इसी क्रम में डाउन कालका मेल, डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन दून एक्सप्रेस, डाउन गंगा सतलज एक्सप्रेस, डाउन पंजाब मेल, अप लोकमान्य सुपरफास्ट समेत तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से सात घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।

दूसरी तरफ सोमवार को रीशेड्यूल की गई ट्रेनों में अप मुंबई मेल तीन घंटे, डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे, डाउन कुंभ एक्सप्रेस ढाई घंटे, डाउन सीमांचल एक्सप्रेस चार घंटे, डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस सात घंटे, डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटे, अपर सियालदह अजमेर एक्सप्रेस 12 घंटे, डाउन अजमेर सियालदह एक्सप्रेस छह एक्सप्रेेस, डाउन भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस चार घंटे, अप दून एक्सप्रेस सवा दो घंटे समेत चार दर्जन ट्रेनें एक से बारह घंटे तक विलंबित होकर मंगलवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें