Varanasi News: सड़क हादसा और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुलिया से निकलवाया। वहीं दूसरी तरफ, जाम में फंसे वाहनों को भी रास्ता दिलवाकर यातायात सुचारू की।
चौबेपुर क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर बीती रात करीब 1 बजे वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही एक ट्रैलर अचानक अनियंत्रित होकर शाहपुर पुलिया से टकराती हुई पुलिया के नीचे पलट गई। जिससे ट्रैलर के परखच्चे उड़ गए। चालक-परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। समझा जाता है कि चालक को नींद आ गई होगी। दूसरी तरफ, इसके चलते घंटे भर यातायात जाम रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम छुड़ाया।