फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरा ट्रेलर, आग लगने से जिंदा जला चालक

Wed, 11 Apr 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इसी ट्रेलर से हुई दघर्टना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को क्लिंकर लदे एक ट्रेलर के खाई में पलट जाने से उसमें आग लग गई। ट्रेलर के के नीचे दब जाने से उसका चालक जिंदा जल गया। जबकि खलासी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


हादसा ट्रेलर का प्रेशर ब्रेक टूटने से हुआ। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग बुझाई, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार की भोर में एक ट्रेलर डाला सीमेंट फैक्टरी से क्लिंकर लादकर पटना बिहार जा रहा था। टेलर हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर हथवानी के जंगल में पहुंचा तभी उसका प्रेशर ब्रेक टूट गया।
विज्ञापन


इससे वह पीछे की ओर जाने लगा। यह देख चालक और खलासी दोनों गाड़ी से कूद गए और पीछे जा रहे ट्रेलर के पिछले पहिए में लकड़ी का गुटका लगाने लगे। लेकिन ट्रेलर की गति तेज होने के नाते गुटका उसे रोक नहीं पाया।
विज्ञापन

परिजनों की दी गई सूचना

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इस पर पंजाब पटियाला के सदर राजपुर के पेलखनी निवासी चालक सतनाम सिंह स्टार्ट ट्रेलर को बंद करने के प्रयास में चलते वाहन पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ खाई में जा गिरा और फिर उसमें आग लग गई।

वाहन के पलटने से चालक उसी में दबकर जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाया। घंटों बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन चालक बच नहीं पाया।

पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मामले की जानकारी मृत चालक के परिवारीजनों को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें