फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: भाई को डूबता देख बचाने के लिए बंधी में कूदी बहन, पीछे से उतरा बहनोई; तीनों की मौत

Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

अनपरा क्षेत्र के वीरन वहरा टोला में रविवार को बंधी में डूबने से भाई-बहन और बहनोई की मौत हो गई। नहाने के दौरान राजू (15) गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बहन उर्मिला (19) और बहनोई अनिल (22) भी पानी में कूद गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
इसी जगह हुआ था दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई को आंखों के सामने डूबता देख बहन खुद को रोक नहीं सकी। उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बहन को डूबता देख बहनोई भी उन्हें बचाने के लिए बंधी में उतर गया। लेकिन गहरे पानी में तीनों जिंदगी की जंग हार गए। सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बंधी में डूबने से भाई, बहन और बहनोई की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और बचाव दल ने तीनों के शव बाहर निकाले।

विज्ञापन


हादसा अनपरा थाना क्षेत्र की कुलडोमरी ग्राम पंचायत के वीरन वहरा टोला में हुआ। रामप्रसाद का पुत्र राजू (15) रविवार सुबह घर के पास स्थित बंधी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे संकट में देख पास मौजूद उसकी बहन उर्मिला (19) ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, वह भी गहरे पानी में फंस गई।

बहन और भाई को डूबता देख उर्मिला का पति अनिल (22) भी उन्हें बचाने के लिए बंधी में कूद पड़ा। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों गहरे पानी में समा गए। किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी खत्म हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंधी किनारे पड़े मिले सामान, तलाश में पहुंची मां
दोपहर बाद तक जब राजू, उर्मिला और अनिल घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। राजू की मां उनकी तलाश करते हुए बंधी के पास पहुंची। वहां किनारे तीनों के सामान पड़े मिले, लेकिन उनका कहीं पता नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के लापता होने की जानकारी मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया।

पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। अनपरा एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि बंधी से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें