फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चालक को आई झपकी, 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराया टेंपो, तीन महिलाएं घायल; मची चीख-पुकार

Tue, 10 Nov 2026 09:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

घोसी क्षेत्र के मदीना में मंगलवार सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार टेंपो 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल टूटकर गिर गया और तीन महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि पोल टेंपो पर नहीं गिरा। बिजली विभाग ने नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
ऑटो को हटाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालक को नींद की झपकी आने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदीना में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सिपाह से घोसी के कारीसाथ मैयत में जा रहा तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसे में टेंपो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि बिजली का पोल टेंपो पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। टेंपो में सभी महिलाएं सवार थीं और वे मैयत में शामिल होने के लिए जा रही थीं। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई। इससे उसका टेंपो से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद पोल टूटकर धराशायी हो गया।

अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार महिलाओं में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे टेंपो को सीधा कराया और उसमें फंसी महिलाओं को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हुईं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टूटे पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
हादसे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, क्योंकि टूटे हुए बिजली पोल में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था। ऐसे में आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ था। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी। इस वजह से बिजली के तारों की चपेट में आने से कोई अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटे पोल को हटवाया और उसकी जगह नया पोल लगवाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें