फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उधार कपड़ा नहीं दिया तो दुकानदार को रास्ते में घेरकर पीटा, पांच परिजन भी बने निशाना; नौ के खिलाफ केस

Tue, 10 Nov 2026 09:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

जिले के पुरजागीर बाजार में उधार कपड़ा देने से इनकार करने पर दुकानदार और उसके परिजनों पर हमला कर दिया गया। रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से की गई पिटाई में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान से उधार कपड़ा नहीं देना दुकानदार और उसके परिवार पर भारी पड़ गया। आरोप है कि कपड़ा खरीदने पहुंचे युवकों ने पहले दुकान पर विवाद कर दुकानदार का मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अजय सोनकर की पुरजागीर बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सारीपट्टी बास्थान गांव निवासी रिजवान अहमद अपने भाई साहिल और दोस्त प्रियांशु बिंद के साथ कपड़ा खरीदने पहुंचे। कपड़ा लेने के बाद तीनों ने दुकानदार से उधार देने को कहा। अजय ने उधार देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि युवकों ने अजय का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद अजय दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

अजय को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक सोनकर, संजय सोनकर, विजय सोनकर, मनीष सोनकर और सचिन सोनकर को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। हमले में सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया गया।

अजय सोनकर ने थाने में तहरीर देकर मारपीट, मोबाइल तोड़ने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि उधार के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दुकानदार की तहरीर पर तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें