फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था: वाराणसी में चौराहे पर बॉडी वार्न कैमरे से लैस होकर टीआई और टीएसआई संभालेंगे ट्रैफिक

Tue, 22 Jun 2021 11:39 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहर में विशेष आयोजन और त्योहारों पर अलग से होगी पुलिसकर्मियों की तैनाती। सिविल पुलिस के सभी चौकीदार भी यातायात संचालन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
बैठक करते पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए फिर से काशी और वरुणा जोन में ट्रैफिक का गठन किया जाएगा। यातायात व्यवस्था संचालन की बेहतरी के लिए चौराहों पर टीआई और टीएसआई अब बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगे। यही नहीं, त्योहारों और किसी विशेष आयोजन पर अलग से पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सिविल पुलिस के सभी चौकीदार भी यातायात संचालन में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। विभिन्न मुद्दों पर बैठक करते हुए ठोस निर्णय लिए गए। 
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शहर में शनिवार और रविवार को उमड़ने वाली भीड़ को थामने के लिए अलग से प्लान बनाया जाएगा। स्पेशल प्लान के तहत दो दिन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की चौराहों और प्रमुख पर्यटक स्थलों, मंदिरों के आसपास ड्यूटी लगाई जाएगी। चौराहे पर टीआई और टीएसआई बॉडी वार्न कैमरे के साथ यातायात व्यवस्था का संचालन करेंगे। ट्रैफिक पुलिस की हर 15 दिन में समीक्षा होगी ताकि कमियों और अव्यवस्थाओं को दूर किया जा सके। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की तलाशी हो और चालान किया जाए। तीन सवारी वाहनों को हर हाल में रोकें। ट्रैफिक संचालन के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार न हो। यातायात व्यवस्था के लिए एसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी त्रिलोचन त्रिपाठी को दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें