चार पहिया वाहनों का भी डायवर्जन
अमर उजाला तिराहे से लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, टेंपो और बसों को लकड़ीमंडी-गोलगड्डा की ओर मोड़ा जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन की ओर चार पहिया वाहनों की रोक वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पहले लागू होगी। वाहनों को गोलगड्डा भेजा जाएगा। इंग्लिशिया लाइन, साजन और सिगरा चौराहे से यातायात को लहरतारा, मंडुवाडीह और महमूरगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नगर निगम तिराहे और माधोपुर चौराहे से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों और बसों पर भी रोक
राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर से मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चांदपुर पुलिस चौकी चौराहे से एयरपोर्ट तिराहे की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन्हें बड़ागांव की ओर भेजा जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर दोपहर एक बजे से रोडवेज और निजी बसों का प्रवेश बंद रहेगा। बसें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परम्पुर की ओर जाएंगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों को भी हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे से परम्पुर भेजा जाएगा।
इस समय यहां डायवर्जन
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक : राजघाट पुल-सूजाबाद की ओर से मालवाहक वाहनों की रोक।
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक : मैदागिन-गोदौलिया के बीच सभी वाहनों की नो-एंट्री। चार प्रमुख मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पहले : विशेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन जाने वाले चार पहिया वाहनों पर रोक, गोलगड्डा की ओर डायवर्जन।
दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक : चांदपुर-एयरपोर्ट मार्ग पर वाहनों की रोक और बड़ागांव की ओर डायवर्जन। हरहुआ ओवरब्रिज के पास बसों को परम्पुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।