फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: वाराणसी में नामांकन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी, जिला मुख्यालय पर 9 घंटे रहेगा प्रभावी

Thu, 09 May 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया जारी है। वहीं इसे लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। इसके तहत 14 मई तक सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। 
विज्ञापन
varanasi traffic diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायफल क्लब में लोकसभा चुनाव के नामांकन को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया है। 14 मई तक सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा होते हुए नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग से आगे रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे वाहन जिन्हें गोलघर कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस के सामने से होकर जेपी मेहता तिराहे की तरफ या भोजूबीर तिराहे की तरफ जाना हैं, वे सभी वाहन गोलघर कचहरी से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता तिराहा से सेंट्रल जेल तिराहा होते हुए शिवपुर चुंगी से दाहिने गिलट बाजार होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

जेपी मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो जेल तिराहा से शिवपुर चुंगी और गिलट बाजार चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें। 
विज्ञापन


दूध सट्टी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्राबीर तिराहा, सर्किट हाउस या जेपी मेहता की तरफ जाने वाले वाहनों को भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ निकाला जाएगा। 

मिंट हाउस से आशियाना तिराहा होकर आंबेडकर चौराहा होते हुए कचहरी जाने वाले वाहनों को मिंट हाउस तिराहे से इंडिया होटल (एयरफोर्स चौराहा) से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से नेहरू पार्क तिराहा से इमलिया घाट होते हुए सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ जाने दिया जाएगा। अपील है कि शिवपुर, बाबतपुर जाने के लिए फुलवरिया ओवरब्रिज का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें