फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रूट डायवर्जन: बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर नो व्हीकल जोन, दो दिन शहर का प्लान जान लें

Tue, 28 Jul 2026 05:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में वीआईपी आवागमन के कारण दो दिन शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसी क्रम में बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को सीर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम और वीवीआईपी आगमन को लेकर शहर में दो दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मंगलवार से 29 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने बताया कि बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से वीआईपी के आगमन या प्रस्थान के समय बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज पर भी वीआईपी आवागमन के दौरान वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 

गिलट बाजार तिराहे से वाहनों को भोजूबीर की बजाय सेंट्रल जेल रोड और शिवपुर बाजार की ओर मोड़ा जाएगा। भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस और गिलट बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोलघर-कचहरी तिराहे से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौराहा और अर्दली बाजार की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर-कचहरी और ताड़ीखाना तिराहा की ओर प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ भेजा जाएगा।

विज्ञापन

प्रमुख क्षेत्रों में मार्ग परिवर्तन
चौकाघाट चौराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहन अंधरापुल चौराहे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। तेलियाबाग तिराहे से वाहनों को अंधरापुल और लहुराबीर की ओर मोड़ा जाएगा। मलदहिया चौराहे से मरीमाई और साजन तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन और लहुराबीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा स्टेडियम गेट नंबर दो तिराहे से सिगरा चौराहा और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

राजघाट, रामनगर और कैंट क्षेत्र में पाबंदियां
राजघाट क्षेत्र में सुजाबाद पुलिस चौकी से वीआईपी आगमन के तीन घंटे पहले सभी मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पड़ाव चौराहे से वाहनों को राजघाट और रामनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। रामनगर चौराहे से वाहनों को पंचवटी, शास्त्री चौक और टेगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कैंट क्षेत्र में मिंट हाउस तिराहे से इंडिया होटल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। नदेसर तिराहे से मिंट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को भी दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बाहर होगी पार्किंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जुलाई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन, भ्रमण और सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जनसभा स्थल के आसपास वाहनों के आवागमन और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। 

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सेवापुरी, रोहनिया, कैंट, चंदौली, भदोही और मिर्जापुर से आने वाली बसें रिंग रोड से रखौना और एनएच-19 डाफी टोल प्लाजा पार कर सर्विस लेन से लौटूबीर अंडरपास मैदान में पार्क की जाएंगी। पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, कैंट, जौनपुर और गाजीपुर से आने वाली बसें तथा अन्य वाहन भिखारीपुर से नरिया तिराहा, बीएचयू नरिया गेट, एनसीसी तिराहा और केंद्रीय विद्यालय के सामने से रेडियस-7 तथा रेडियस-7 कट होते हुए सेमी सर्किल-1 सड़क के किनारे खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें