फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद ईंट लदे ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। व्यापारी के पास तगादे की रकम पुलिस ने बरामद की ली।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज चौहट्टा निवासी व्यापारी अमरनाथ गुप्ता (45 वर्ष) की विशेश्वरगंज में ही दुकान है। चोलापुर क्षेत्र स्थित दुकानदारों से तगादा कर स्कूटी से घर लौट रहे था, दोपहर डेढ़ बजे आजमगढ़ मार्ग स्थित रजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास पहुंचा था कि अमरनाथ के आगे एक बाइक सवार ने ब्रेक मार दिया, इससे अमरनाथ ने भी ब्रेक मारा और अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरा, पीछे तेज रफ्तार में आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने व्यापारी अमरनाथ को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही अमरनाथ ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए अमरनाथ के परिजनों को हादसे की सूचना दी। अमरनाथ के भाई रमेश साहू ने सारनाथ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि लूट के इरादे से कुछ बाइक सवार अमरनाथ के पीछे लगे हुए थे। इसी हड़बड़ी में उन्होंने अचानक ब्रेक मारा और यह घटना हुुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें