जनप्रतिरोध सभा में राकेश टिकैत समेत अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
रामधीरज ने कहा कि बनारस में जमीन का अधिग्रहण नहीं बल्कि लूट हो रही है। पूर्व विधायक पंकज पुष्कर ने कहा ये हमला एक बड़ा सबक है। रंजू सिंह ने कहा कि कोई भी आंदोलन महिलाओं के बिना अधूरा है। इस सभा में यूपी के भी प्रमुख जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता आए। प्रेरणा कला मंच की रंगकर्मी टीम ने जनवादी गीत गाए। सभा में अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून भाई, चंदन पाल, डॉ. सुनीलम, प्रो. आनंद कुमार, आशा भोथरा, फिरोज मिठिबोलवाला आदि शामिल रहे।
राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को मेधा पाटकर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने सर्व सेवा संघ के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया तो जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। प्रवेश न मिलने पर पाटकर ने कहा कि सरकार गांधी की विरासतों का गला घोंटने का काम कर रही है। दरअसल, रेलवे के द्वारा सर्व सेवा संघ परिसर में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मेधा पाटकर सर्व सेवा संघ को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी लेने के बाद मौके से चली गईं। एहतियातन मौके पर आदमपुर और जैतपुरा इंस्पेक्टर के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
किसान नेता राकेश टिकैत के राजघाट पहुंचने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि टिकैत सर्व सेवा संघ नहीं पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों से मुलाकात करने चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार सर्व सेवा संघ की जमीन सरकार छीन रही है। गांधी विचारधारा से जुड़ी संस्थाओं को खत्म कर रही है।