फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में पहली बार पीएचडी के लिए NTA लेगा प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अन्य डिटेल

Thu, 10 Aug 2023 06:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में पहली बार एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से पीएचडी में दाखिले होंगे।इससे पहले बीएचयू में नेट या फिर आरईटी के तहत पीएचडी में दाखिले होते थे। इस बार से नियमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बीएचयू समेत चार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक बीएचयू के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एनटीए देशभर के 97 केंद्रों पर परीक्षा कराएगी।

विज्ञापन


बीएचयू में पहली बार एनटीए की ओर से पीएचडी में दाखिले होंगे। एजेंसी ने आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर रखी है। प्रवेश परीक्षा की फीस आठ सितंबर रात 11.50 बजे तक जमा की जा सकती है। इससे पहले बीएचयू में नेट या फिर आरईटी के तहत पीएचडी में दाखिले होते थे। इस बार से नियमों में बदलाव किया गया है।

प्रवेश परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख अभी तय नहीं

पीएचडी में प्रवेश परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और प्रश्नपत्र तीन घंटे का होगा। प्रवेश परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। एनटीए की वेबसाइट https://phd-entrance.samarth.ac.in/ पर फाॅर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी मिलेगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की फीस 1200 रुपये होगी।

यदि वह अभ्यर्थी एक से ज्यादा टेस्ट पेपर का सेलेक्शन करता है तो उसे 800 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये होंगे। अभ्यर्थी एक से ज्यादा टेस्ट पेपर का सेलेक्शन करता है तो उसे 700 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी को 1000 रुपये और अतिरिक्त विषय के 700 रुपये से अलग से देने होंगे।
विज्ञापन

न्न्न
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें