दीपावली के बाद से ही पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। हवा में नमी, बूंदाबांदी होने के साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। इस बीच बुधवार को जिस तरह से अचानक मौसम बदला है, उससे ठंड का अहसास भी अन्य दिनों की तरह अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बृहस्पतिवार तक बनी है। हिमालय से आ रही उत्तर पश्चिमी नम हवाएं चलने से आने वाले दिनों में ठंड भी बढ़ेगी।
क्या होता है स्मॉग
धुएं (स्मॉक) और कोहरे (फॉग) से मिलकर बना होता है। वायु प्रदूषण के एक मिश्रण से बना होता है। इसमें नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और कुछ अन्य कार्बनिक यौगिक होते हैं। स्मॉग न केवल मनुष्य के लिए बल्कि यह पौधों, जानवरों और पूरी प्रकृति के लिए हानिकारक है।