फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अब आसमान से भी काशी की सुंदरता देखेंगे पर्यटक, हेलीकॉप्टर से करीब 25 मिनट की होगी राइड; ये है प्लान

Wed, 15 Nov 2023 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे। इससे पर्यटक काशी के घाटों की मनोरम छटा को आसमां से निहार सकेंगे।
विज्ञापन
आसमान से भी काशी की सुंदरता देखेंगे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल और थल के बाद पर्यटक अब आसमान से भी काशी दर्शन कर सकेंगे। जल्द ही प्रदेश सरकार हेली टूरिज्म योजना शुरू करने जा रही है। योजना के जरिये पर्यटक आसमान से गंगा दर्शन और वाराणसी को देख सकेंगे। वहीं चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे। इससे न सिर्फ पर्यटक काशी के घाटों की मनोरम छटा को आसमां से निहार सकेंगे। पर्यटक बनारस से सटे चंदौली के ईको टूरिज्म चंदौली का भी लुत्फ उठा सकेंगे। हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की राइड होगी। एक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग यात्रा कर सकेंगे। राजेंद्र कुमार रावत के मुताबिक यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद बनारस में दिनोंदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अब जल्द ही वाराणसी के पर्यटन में नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें