फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी आएंगे आस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूएस, यूके के पर्यटक, यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल

Mon, 21 Apr 2025 05:49 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूएस, यूके के पर्यटक काशी आएंगे। यूपी टूरिज्म बोर्ड इन्हें फैम ट्रिप कराएगा। पर्यटक आगरा, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार पर्यटकों को लेकर किया जाने वाला ये प्रयास विदेशी पर्यटन में भी बूम लेकर आएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल पर 22 से 30 अप्रैल तक विशेष फैमिलियराइजेशन ट्रिप (फैम ट्रिप) कराया जाएगा। इसके तहत यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्यटन व्यवसायियों का दल बनारस का भ्रमण करेगा। साथ ही प्रयागराज और लखनऊ जाएगा।

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधियों का दल 22 अप्रैल से यूपी दौरे पर आ रहा है। सबसे पहले दल आगरा जाएगा और बटेश्वर, चंबल सफारी देखेगा। इसके बाद इत्र नगरी कन्नौज जाएगा, जहां इत्र निर्माण पर आधारित विशेष वर्कशॉप में हिस्सा लेगा।

इसके बाद दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण करते हुए राजधानी लखनऊ पहुंचेगा। लखनऊ के बाद प्रयागराज की फैम ट्रिप कराई जाएगी। अंतिम में यह दल काशी पहुंचेगा। सब काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। गंगा आरती देखेंगे। वाराणसी की सुबह, स्थानीय आर्ट एंड क्राॅफ्ट और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें