इटली के लैगी अमिगोनि (64) व इनरिसो सिकचि (62)
- फोटो : अमर उजाला
उम्र 60 साल से अधिक लेकिन जोश और जज्बा बिलकुल युवाओं सा। 11 हजार किलोमीटर की यात्रा कर बीएमडब्ल्यू बाइक से बुधवार को वाराणसी पहुंचे इटली के लैगी अमिगोनि (64) व इनरिसो सिकचि (62) को देख लोगों ने उनके हौसले और जज्बे को सलाम किया। उन्होंने वाराणसी के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर यहां के खान-पान का स्वाद लिया।
इटली से भारत भ्रमण पर आये लैगी अमिगोनि व इनरिसो सिकचि ने बताया कि वे 26 जून 2017 से अब तक 11000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। बनारस में भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने लोगों से बातचीत की साथ ही बनारसी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बहुत प्यार और मदद मिला।
पर्यटकों की शानदार बीएमडब्ल्यू बाइक के साथ लोग फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। सिद्धगिरी बाग में उन्होंने कृष्णा यादव के दुकान से चाय का लुत्फ भी लिया।