फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, पांच गंभीर

Tue, 31 Dec 2019 08:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
घायलों को बाहर निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर गेट के पास मंगलवार सुबह दर्शन करने वाले लोगों से भरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार 25 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी भदौरा लाया गया। यहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं को वाराणसी में दर्शन कराने के बाद टूरिस्ट बस गाजीपुर होते हुए वर्धमान जा रही थी। सुबह करीब सात बजे गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम के मुख्य गेट के पास बस को ओवरटेक करते हुए ट्रक सड़क किनारे खड़ा हो गया। इससे पीछे से आ रहे बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पिछले हिस्से से बस टकरा गई।

बस सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रविरंजन ने बताया कि कुल 25 घायल आए थे। 20 की मरहम-पट्टी की गई, जबकि पांच लोगों चंदना, नाथूराम, अपर्णा पाल, माधुरी पाल और शोभना राम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक और खलासी भाग गए। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें