बाबा श्री काशी विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन अब एक दिन और नहीं होगा। वाराणसी में भक्तों की बढ़ी हुई संख्या को ध्यान में रखकर मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है। रविवार तक के लिए मंदिर के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है और अब सिर्फ झांकी दर्शन होगा।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन पर एक और दिन की रोक लगा दी गई है। प्रोटोकॉल और सुगम दर्शन के दबाव के चलते मंदिर प्रशासन ने शनिवार देर रात स्पर्श दर्शन बंद करने का फैसला लिया। गर्भगृह के बाहर से ही ज्योतिर्लिंग का झांकी दर्शन होगा। पिछले दो दिनों से धाम में स्पर्श दर्शन पर रोक लगी थी।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन का आकलन है कि आज देव दीपावली से भी भी ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के चलते मंदिर में ज्योतिर्लिंग के स्पर्श दर्शन को रोका गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।