जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी चयनित लोगो को टीका लगवाने जरूर आना चाहिए। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि कोरोना की जंग जीतने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि संबंधित केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया जाए। टीका लगवाने के बाद मैने भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज किया।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2451 लोगों की जांच की गई और 3016 की रिपोर्ट मिली है। वैसे तो संक्रमण और रिकवरी रेट पहले से अधिक बेहतर स्थिति में है, लेकिन लोगों से मास्क, सैनिटाइजर का पालन करते रहने की अपील भी की जा रही है।