फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की 10 खबरें एक क्लिक मेंः झोपड़ी में लगी आग, पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला

Sat, 06 Apr 2024 10:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को अपराध के कई मामले सामने आए। इस दौरान दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ही पैसे मांगे गए हैं। आइए जानते हैं वाराणसी की अन्य खबरें....
विज्ञापन
वाराणसी की दस खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

49 लाख के लेनदेन मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

49 लाख रुपये के लेनदेन और धमकी मामले में महिला ने जंसा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। परसीपुर गांव निवासी विनय सिंह की पत्नी पूनम सिंह के अनुसार चचेरे भाई अनीश कुमार सिंह उर्फ दीपू ने व्यवसाय का हवाला दिया। तीन बैंक खातों से उसने 49 लाख 76 हजार रुपये लिए और अब मुकर गया। 

झोपड़ी में आग लगने से तीन पशु मरे
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा धर्मपुर बारी में शनिवार दोपहर रामधनी यादव की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। पड़ोसी मिट्ठू यादव, शिवधनी यादव की झोपड़ी में भी आग लग गई। इसमें बंधे तीन पशु झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रामधनी ने बताया कि आग से भैंस और बकरी झुलस गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। पत्नी शीला यादव 50 वर्ष भी झुलस गईं। 
विज्ञापन


पति समेत नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विवाहिता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की शादी प्रतापगढ़ में हुई है। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहता था और साल 2019 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 

पति समेत 8 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विवाहिता ने पति समेत ससुराल के 8 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया है। कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोसी से प्रेम विवाह किया। इस दौरान दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए गर्भपात कराया गया। पति की गैर मौजूदगी में देवर ने छेड़छाड़ भी की। 

छह माह के लिए किया गया जिलाबदर
बड़ागांव बाजार निवासी शिव शंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ के भाई रविशंकर सेठ उर्फ झुन्नू सेठ को जिलाबदर किया गया है। बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि रविशंकर पर 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। 

पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला
बेनीपुर गांव (महेशपट्टी) में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से वार कर 50 वर्षीय महिला का सिर फोड़ दिया। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। बेनीपुर गांव की आशा देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

व्हाट्स एप हैक कर परिचितों से मांगा पैसा
राजातालाब में साइबर जालसाजों ने शनिवार को पनियरा गांव निवासी नवीन कुमार दूबे का व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद परिचितों को 10 हजार रुपये भेजने का मैसेज भेजने लगा। कुछ लोगों के उनसे फोन कर पैसे मांगने का कारण पूछा, तब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई। नवीन ने राजातालाब थाने के साथ ही साइबर थाने की पुलिस को सूचना दी। साइबर थाने की पुलिस ने हैकिंग की समस्या से निजात दिलाया। नवीन ने बताया कि सौ से अधिक लोगों ने उनसे फोन कर पैसा मांगने का कारण पूछा। इससे वह काफी परेशान हो गए थे। 

गालीगलौज का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
बड़ागांव के ईटहा निवासी हसमत को गांव के कुछ मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी दी है। हसमत ने बड़ागांव थाने में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे रोककर मुख्तार, लियाकत और एजाज गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारने के लिए दौड़ा लिया। 

फाइनेंस कंपनी के छह रिकवरी एजेंट के खिलाफ मुकदमा
सारनाथ के रिंग रोड क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने एक ट्रक को रोक दिया। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट कर ट्रक को खड़ा करा लिया। ट्रक मालिक की तहरीर पर सारनाथ थाने में फाइनेंस कंपनी के छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने ट्रक खरीदा था। ट्रक को उन्होंने टाटा मोटर्स से फाइनेंस कराया था। 

सितंबर 2023 में ही फाइनेंस का 22 लाख रुपया जमा कर दिया था। ड्राइवर रंजीत ट्रक लेकर जा रहा था। इस बीच चारपहिया वाहन से अखिलेश सिंह व धीरज सिंह आए और ड्राइवर से पूछताछ करने लगे। ड्राइवर ने 22 लाख रुपये की जमा रसीद दिखाई। इसके बाद उन्होंने रसीद फाड़ दी और ट्रक खड़ा करा दिया। बताया कि सितंबर में ही यशोवर्धन श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, अभिषेक तिवारी व गौरव दुबे के कहने पर 22 लाख रुपया जमा किया था। 

इसके साथ ही 50 हजार रुपये कमीशन के रूप में भी दिए थे। उन्होंने एनओसी देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दी। सारनाथ थाने की पुलिस ने अखिलेश सिंह, धीरज सिंह, यशोवर्धन श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, अभिषेक तिवारी व गौरव दुबे और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायतों का करें निस्तारण, कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को विकास भवन में बनाए गए लोकसभा चुनाव के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाए। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत रजिस्टर, मीडिया सर्टिफिकेशन रजिस्टर, सोशल मीडिया रजिस्टर आदि बना कर उसमें सूचनाओं को दर्ज करने और क्वालिटी डिस्पोजल के बारे में बताया। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल, कंट्रोल रूम प्रभारी वंदिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें