फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज बलिदानी तिलकधारी यादव की अस्थियां परिवार को सौंपी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेजांगला युद्ध (1962) में चक्का गांव निवासी अमर बलिदानी तिलकधारी यादव की अस्थियां बुधवार को परिजनों को सौंपी जाएगी। जांबाज सैनिक कैप्टन रामचंद्र यादव रेवाड़ी हरियाणा से अपनी टीम के साथ मंगलवार को अस्थियां लेकर वाराणसी पहुंचे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अशोक पांडेय ने बताया कि कैप्टन रामचंद्र यादव उन 24 बलिदानी सैनिकों की अस्थियां उनके परिवारों को सौंपने का काम कर रहे हैं, जो 1962 के युद्ध में बलिदान दिया था। यह पहल परिवारों को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थि विसर्जन करने में मदद करेगी। बुधवार को सुबह 10 बजे टीम चक्का गांव में अमर शहीद तिलकधारी यादव के परिवार को उनकी अस्थियां सैंपेगी। टीम में पारसनाथ यादव, सूबेदार मेजर राजबली पाल (सेवानिवृत्त), सूबेदार मेजर एसके मिश्रा, सूबेदार आरए यादव, नायब सूबेदार अरुण कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें