फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉक्टर्स डे पर कर्मचारियों ने किया 19 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डॉक्टर्स डे के अवसर पर श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने ब्लड बैंक में 19 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. मृदुला मलिक और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार राय ने किया। डॉ. उपासना राय, डॉ. सी. पी. गुप्ता, डॉ. रवि कुमार सिंह और अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान कर एक दूसरे को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। इस दौरान अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. मृदुला मलिक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह किसी को जीवनदान देने जैसा है। इस दौरान डॉ. सतेन्द्र रॉय, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. संजीव सिंह, जितेंद्र पटेल अफसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें