लड़की को बात करने के लिए परेशान करता था
सीओ को लड़की के पिता ने बताया कि गांव का एक युवक उनकी लड़की को बात करने के लिए परेशान करता था। बात करने के लिए उसने जबरिया मोबाइल भी दिया था। वह अक्सर बेटी से छेड़खानी करता था, लेकिन लोकलाज की डर से वह किसी को बता नहीं रही थी। सीओ ने मृतका के घरवालों को आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थानाध्यक्ष हेमंत ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
मंगलवार को रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। घरवाले युवती को अस्तपाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि आरोपी ने युवती को मोबाइल फोन भी दे दिया था और बात करने के लिए दबाव डालता था। इससे युवती तनाव में रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।