फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Turner Death: क्वीन ऑफ रॉक एन रोल 19 साल पहले किया था बनारस का भ्रमण, संगीतप्रेमियों में शोक की लहर

Thu, 25 May 2023 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

क्वीन ऑफ रॉक एन रोल टीना टर्नर का 83 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के पास कुसनाच में अपने घर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 19 साल पहले बनारस आईं थीं। 
विज्ञापन
टीना टर्नर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉक एन रोल क्वीन और आठ ग्रैमी पुरस्कारों की विजेता टीना टर्नर 2004 में काशी भ्रमण पर आई थीं। म्यूजिक एल्बम और फिल्म की शूटिंग की लोकेशन देखने बनारस आईं टीना की ये यात्रा यादगार थी। उनके निधन से बनारस के संगीतप्रेमियों में शोक की लहर है।

विज्ञापन


कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर ने बताया कि 2004 में 09 से 11 फरवरी तक बनारस दौरे पर आई थीं। इस दौरान द गॉडेस मूवी के अलावा वह अपने एक एल्बम की शूटिंग की लोकेशन भी तलाश रही थीं। हालांकि टीना का वह बनारस का पहला और अंतिम भ्रमण था। इसके बाद उनका कभी बनारस आना नहीं हुआ।

उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए उनके आगमन और प्रस्थान को बेहद गुप्त रखा गया था। इसके बावजूद लोगों को जब उनके बनारस आने की सूचना मिली तो हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेचैन हो उठा था। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अशोक कपूर ने बताया कि काशी प्रवास के दौरान उन्होंने मेरे सिगरा स्थित आवास और जगतपुर स्थित गार्डेन हाउस पर भी परिवार के साथ समय बिताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गंगा में नौका विहार के साथ ही रामनगर किले का भी भ्रमण किया था। वह जितनी बड़ी कलाकार थीं, उतनी ही सौम्य थीं। उनका व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित करने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें