फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों का समय बदला, ठंड को देख लिया गया फैसला

Mon, 16 Dec 2019 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्कूलों की टाइमिंग बदली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पूर्वांचल में शीतलहर को देखते हुए वाराणसी जिलाधिकारी ने बड़ा आदेश दिया है। डीएम के आदेशानुसार जिले में सभी विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया है।
विज्ञापन


शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों को 17 दिसंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी है।

उन्होंने कहा है कि सुबह 9 बजे से पहले और दोबरह 3 बजे के बाद किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। यदि किसी विद्यालय का पठन-पाठन तीन बजे से पहले समाप्त हो जाता है तो विद्यालय बंद कर सकते हैं। यह आदेश यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें