किसान रामचरित्र यादव ने बताया कि काफी ऊंचाई पर लगभग एक किमी के क्षेत्रफल में टिड्डियों का दल उड़ रहा था। टिड्डी दल पश्चिम से पूरब की तरफ जा रहा है। मुकुंदीपुर, टिकरा, शाहपुर में फसल देख जब नीचे आया। फिर हवा चलने से पूरब की तरफ दल बढ़ता जा रहा है। युवक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह बाजार से आ रहा था। मुकुंदीपुर भट्ठे के पास जब दल नीचे आया तो अंधेरा जैसा लगाने लगा। कुछ फसलो पर भी जाकर बैठ जा रही थी।
टिड्डियों का छोटा दल गुरुवार को वाराणसी भी पहुंच गया है। वाराणसी में गुरुवार को काशी विद्यापीठ विकासखंड के रास्ते टिड्डी दलों का हमला हो गया है। टिड्डियों का एक छोटा दल मोहनसराय, शाहनबद, दरेखु में नजर आया। इनसे बचाव के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।