फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ई-चालान एपीके फाइल से 8.50 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आरटीओ ई-चालान एपीके फाइल डाउनलोड करते ही गोविंद किशनानी के बैंक खाते से 8.50 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महमूरगंज निवासी गोविंद ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को उनके दोस्त रमेश कुमार चौधरी के हैक किए गए मोबाइल से एक व्हॉट्सएप संदेश मिला। संदेश में ''आरटीओ ई चालान पीडीएफ एपीके'' नाम की 7.4 एमबी की एक फाइल भेजी गई थी। इसे सामान्य चालान समझकर डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 8.50 लाख रुपये निकाल लिए। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी साइबर क्राइम नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सिगरा थाना और साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सलाहलोगों को किसी भी अज्ञात या परिचित व्यक्ति के भेजे गए संदिग्ध एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। आरटीओ या चालान से संबंधित संदेशों की पुष्टि हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही करनी चाहिए। यह सावधानी साइबर धोखाधड़ी से बचने में सहायक हो सकती है। ऐसे मामलों में सतर्कता ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें