फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा में नहाने आए पांच दोस्तों में से तीन की डूबने से मौत, अब तक 18 मौत, सभी घाट हुए खतरनाक

Tue, 14 May 2024 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गंगा में स्नान करने के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा। नहाते समय एक दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर तीनों डूब गए। जबकि दो दोस्त मौके से घबराकर भाग निकले।  
विज्ञापन
वाराणसी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानीघाट के सामने सोमवार आधी रात बाद गंगा में स्नान के लिए उतरे पांच दोस्तों में से तीन डूब गए। पानी से किसी तरह बाहर निकले दो दोस्त भाग निकले। मल्लाहों ने एक दोस्त को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह आदमपुर थाने की पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से तीनों दोस्तों का शव गंगा से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पांचों युवक गंगा स्नान के दौरान शराब के नशे में धुत बताए गए हैं।

विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कालीमहाल, हनुमानपुर के रहने वाले साहिल (19), सनी (18) और लकी (18) अपने दो दोस्तों रितेश और सिट्टू के साथ सोमवार रात घूमते हुए रानीघाट पहुंचे। मल्लाहों ने बताया कि रात दो बजे पांचों युवक गंगा में नहाने उतरे थे। उनमें से एक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में दो और युवक डूब गए।

तीनों युवकों को डूबता देख दो दोस्त भागने लगे। उनमें से एक युवक को पकड़ कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही तीनों युवकों की खोजबीन का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस की सूचना पर आए साहिल, सनी और लकी के परिजनों ने बताया कि तीनों को तैरना नहीं आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 18 मौत, सभी घाट हुए खतरनाक

गंगा में डूबने से इस वर्ष एक जनवरी से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से घटने के कारण मौजूदा समय में सभी घाट खतरनाक हो गए हैं। जलस्तर घटने के साथ ही काई भी बढ़ रही है। पानी कहां-कितना गहरा है, इसका जायजा लगा पाना मुश्किल है। इसलिए जो भी लोग गंगा स्नान करने आएं, वह किनारे ही नहाएं। पूरी तरह से सतर्क रहें और पानी में किसी भी तरह का खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें