आईआरसीटीसी की ओर से नई दिल्ली-वाराणसी के बीच 22 मार्च को ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पांच दिन के टूर पर आने वाले पर्यटकों को काशी का भ्रमण कराया जाएगा। काशी के विशिष्ट मंदिरों के साथ ही नव निर्मित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व प्राचीन पंचक्रोशी यात्रा के महत्वपूर्ण मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस ट्रेन में 156 यात्री रहेंगे।
यात्रा के लिए एसी प्रथम श्रेणी का किराया 29950 रुपये प्रति यात्री और एसी द्वितीय श्रेणी का किराया 24500 रुपये प्रति यात्री है। यात्रा की बुकिंग के लिए 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक यात्री को कोविड टीके का दोनों डोज लगा होना अनिवार्य होगा। इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित वाहनों द्वारा भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।