फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन बागी अपना दल एस से निष्कासित

Mon, 12 Apr 2021 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अपना दल एस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन बागियों को अपना दल एस से निष्कासित कर दिया गया है। वाराणसी जिलाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि छात्र संघ के जिलाध्यक्ष जय सिंह पटेल, पिंडरा के सेक्टर छह से आवेदन करने वाले विजय सिंह और काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पूर्व सचिव अजित पटेल को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया।
विज्ञापन


अनुशासन समिति की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। यहां बता दें कि अपना दल एस ने पहली बार पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है अनुशासन समिति को कुछ और लोगों का नाम भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि कार्रवाई की जद में कुछ और बागी आ सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें