वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए सिगरा कोविड कमांड सेंटर का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसमे सामान्य बीमारियों के साथ ही कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के इलाज आदि की जानकारी भी मिल सकेगी।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर में हेल्पलाइन नंबर 1077 और 0542-2720005 पर चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है। यहां कोरोना मरीजो को भर्ती कराने, एंबुलेंस सेवा, जांच में सहयोग, कोरोना संक्रमित मृतक की सूचना, अंतिम संस्कार के लिए भी एंबुलेंस सेवा प्राप्त करने की जानकारी दी जा सकती है।
इसके अलावा टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए भी इसी नंबर पर मिलेगी। जहां डॉक्टर निशांत चौधरी, डॉक्टर विकास, डॉक्टर मणिकांत तिवारी, डॉक्टर सुरेश कुमार तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग पाली में 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे।