फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पटना जा रहे तीन विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया, मौसम की खराबी बताया जा रहा कारण

Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मौसम के बदलाव का प्रभाव विमान सेवा पर भी देखने को मिला। पटना में खराब मौसम के चलते विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया और बाद में मौसम सामान्य होने के बाद ये विमान पटना के लिए रवाना हुए।
 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को पटना में मौसम ख़राब होने के कारण तीन विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया ।बाद में मौसम सामान्य होने पर विमान पटना के लिए रवाना हुए ।जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटना जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई 407 को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया ।इसी प्रकार कोलकाता से पटना जा रहे इंडिगो के विमान 6 ई 6917 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया ।

विज्ञापन


इंडिगो का ही दिल्ली से पटना जा रहे विमान 6 ई 802 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया ।उपरोक्त सभी विमान पटना में मौसम सामान्य होने पर पटना के लिए रवाना हुए ।इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे । दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट दोपहर बाद तय समय से एक घंटे देरी से उड़ी।

फ्लाइट को 14:15 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 15:15 बजे के आसपास उड़ान भरी। हालांकि मौसम की खराबी के कारण, विमान पटना के बजाय वाराणसी एयरपोर्ट पर 17:32 बजे ईंधन भरने के लिए उतरा। इस बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें