जिला जेल से सटे परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिला जेल से सटे परिसर में रविवार को अचानक आग लग गई। दो घंटे के अथक प्रयास से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हुकुलगंज में जिला जेल से सटे बाउंड्री में अंदर से धुआं उठते देख क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद बृजेश श्रीवास्तव को सूचना दी।
इस बीच पार्षद ने प्रभारी जेलर शिव पूजन मिश्र को बताया कि उनके जेल बाउंड्री से आग की लपटें उठ रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। बता दें कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।