सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े बजे के करीब श्रद्धालुओं से भरा एक आटो पलट गया। हादसे मे पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं कई लोग घायल हो गए है ।
श्रद्धालु अमिला देवी मंदिर से पूजन अर्चन कर लौट रहे थे ।
बृहस्पतिवार की शाम अमिला देवी मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक आटो मऊ गांव के पास अनियंत्रित हो कर पलट गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बाहर निकाला।
दुघर्टना में राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी श्याम सुंदर (55) उसके बेटे राममूरत (30), सुभाव निवासी फूलेंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई । इनके अलावा बबुरी निवासी राममूरत (40) सरोज, (14), बलवंत (40), विनोद (10), चंदावती (38), बृजेश(15), अमरावती (50) किरण (38) पवन (39) घायल हो गए है।
सदर एसडीएम विशाल यादव सीओ के राम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए है । डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है ।