फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः तालाब में नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन सहित तीन की मौत , पूरे गांव में मातम

Wed, 21 Nov 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
तालाब पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में बुधवार को तालाब में नहाने गए चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। दोनों किस हालत में तालाब तक पहुंचे, यह पता नहीं चल सका। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आपसी सहमति के आधार पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में मंगलवार की शाम तालाब में नहाने गया अधेड़ पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गया। बुधवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस को मिली। गोताखोर के जरिए तलाश करवाई गई। लेकिन पता नहीं चल सका।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा टोला निवासी चचेरे भाई-बहन सुरजलाल (10) पुत्र गोपाल, मायावती (8) पुत्री रामपाल दोनों घर के पास ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों कब तालाब पर पहुंच गए, पता नहीं चला।
विज्ञापन


कुछ बच्चों ने उन्हें पानी में डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर पर परिवार के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में क्रमश: कक्षा एक और दो में पढ़ते थे।
विज्ञापन

तालाब में चल रही तलाश

उधर, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में बीरबल (50) निवासी बघाड़ू मंगलवार की देर शाम घर से बंधी में नहाने गया था। इसी दौरान वह किसी तरह गहरे पानी में चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटा, तब परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों से उन्हें तालाब में डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सहित ग्रामीणों को लेकर अधेड़ की तलाश में जुट रही। देर शाम तक बीरबल का पता नहीं चल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें