फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: राखी बांधने जा रही महिला, पति और बेटी की हादसे में मौत, नाराज लोगों ने छह घंटे तक लगाया जाम

Mon, 19 Aug 2024 04:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को रक्षाबंधन के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दंपती व एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना टैंकर की चपेट में बाइक के आने से हुई।  
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लोगों ने जाम किया सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के हरसोस गांव में रिंग रोड फेज-दो पर सोमवार को पानी के टैंकर की टक्कर से भाई को राखी बांधने जा रही बाइक सवार महिला, उसके पति और मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सभी डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना था कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंपती के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। रात लगभग नौ बजे एडीएम प्रशासन ने आश्वस्त किया कि दंपती की दो पुत्रियों को प्रतिमाह सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार की भी नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग छह घंटे बाद जाम खत्म किया।
विज्ञापन



राजातालाब थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी राजू पटेल (35) अपनी पत्नी नीलम पटेल (32) और बेटी परी पटेल (5) के साथ दोपहर के समय से बाइक से चमाव गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। वह हरसोस गांव में पहुंचा था कि सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति, पत्नी और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

टैंकर लेकर भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने के बाद सड़क पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजू पेंटर का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में छोटा था और उसका बड़ा भाई गुजरात में रहता है। उसके पिता सुरेंद्र पटेल खेती करते हैं। राजू, नीलम और परी की मौत के बाद उसकी मां मंजू देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की हालत बेसुधों जैसी थी। जाम खत्म होने के बाद पुलिस ने दंपती और उनकी बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें