फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन नये मरीज मिले, एक की मौत, 122 का चल रहा इलाज

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अब तक अस्पताल में कुल 172 मरीजों में 40 की मौत हो चुकी है। 10 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 122 का इलाज अलग-अलग वार्डों में चल रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में पिछले तीन दिनों से ब्लैक फंगस के मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को तीन नये मरीज मिले हैं। इस बीच एक मरीज की मौत हुई है और एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक अस्पताल में कुल 172 मरीजों में 40 की मौत हो चुकी है। 10 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 122 का इलाज अलग-अलग वार्डों में चल रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उस हिसाब से इंजेक्शन बहुत कम मिल पा रहा है। अगर भर्ती 122 मरीजों की संख्या के हिसाब से देखें तो हर दिन 600 से 650 इंजेक्शन की जरूरत होती है, लेकिन अब तक पूरे बीएचयू अस्पताल को केवल 425 इंजेक्शन ही मिल पाया है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल 50 इंजेक्शन मिले हैं। जिसे मरीजों को लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें